एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने टेक्सास से अपना 11वां स्टारशिप रॉकेट प्रक्षेपित किया, जो हिंद महासागर में सफलतापूर्वक उतरा। यह वर्तमान संस्करण की अंतिम परीक्षण उड़ान थी। स्पेसएक्स एक नए, उन्नत स्टारशिप संस्करण का परीक्ष शुरू करेगा, जिसे चंद्रमा और मंगल ग्रह पर लोगों को ले जाने के मिशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
नासा के कार्यवाहक प्रमुख, सीन डफी के अनुसार, यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नासा और स्पेसएक्स का उद्देश्य नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के अंतर्गत 3 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे के तहत 2027 में मानव को चंद्रमा पर उतारना है। 1972 के बाद से चंद्रमा पर मानव लैंडिंग का यह पहला प्रयास है। इससे स्पेसएक्स, चीन के साथ अंतरिक्ष दौड़ में अग्रणी हो गया है, जो 2030 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना चाहता है।