फ़रवरी 17, 2026 6:39 अपराह्न

printer

स्पेन में लगी भीषण आग में 5 लोगों की मौत, 5 घायल

स्पेन के उत्तर-पूर्वी हिस्से में लगी भीषण आग में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। क्षेत्रीय अग्निशमन सेवा के अनुसार कैटालोनिया के बार्सिलोना से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में स्थित मानलेउ में पांच मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लगी। निवासियों ने आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। इमारत को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था।

आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने एक पीड़ित को दिल का दौरा पड़ने की हालत में पाया और बाद में गोदाम के अंदर से चार और शव बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित इमारत में नहीं रहते थे। आग लगने के कारण की जांच जारी है।