जनवरी 20, 2026 10:35 पूर्वाह्न

printer

स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 40 की मौत

स्पेन में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में करीब 40 लोगों की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रेल नेटवर्क ऑपरेटर के अनुसार, यह घटना दक्षिणी हिस्से के एडम्यूज़ शहर के पास हुई। बताया जा रहा है कि हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर कर पास की पटरी पर जा गिरी और वही विपरीत दिशा से आती हुई ट्रेन भी अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गई। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि कम से कम 73 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।

इस दुर्घटना के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। अधिकारियों ने घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला