मार्च 4, 2026 7:38 पूर्वाह्न

printer

स्पेन ने ईरान पर हमले के लिए अमरीका को अपना एयर-स्पेस इस्तेमाल करने से रोका, ट्रंप ने दी धमकी

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ सभी व्यापारिक संबंधों को समाप्त करने की धमकी दी है। ईरान पर अमरीका और इस्राएल के हमलों के प्रति स्पेन के समर्थन की कमी और नाटो में अपना खर्च बढ़ाने के स्पेन के विरोध का हवाला देते हुए उन्होंने यह चेतावनी दी है।

अमरीकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र चार्टर के दायरे से बाहर किसी भी हमले के लिए दक्षिणी स्पेन में स्थित ठिकानों का इस्तेमाल अमरीका को करने की अनुमति नहीं देगा।

हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि स्पेन के साथ व्यापार कैसे बंद करेंगे। क्योंकि स्पेन यूरोपीय संघ के अंतर्गत आता है। यूरोपीय संघ अपने सभी 27 सदस्य देशों की ओर से व्यापार समझौतों पर बातचीत करता है।

इस बीच स्पेन ने कहा कि वह नाटो का एक प्रमुख सदस्य है, अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहा है और यूरोपीय क्षेत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।