मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 26, 2024 5:45 अपराह्न

printer

स्‍पेन के राष्‍ट्रपति पेद्रो सांचेज कल से 29 अक्‍टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर

 

स्‍पेन के राष्‍ट्रपति पेद्रो सांचेज कल से 29 अक्‍टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्‍नी बेगोना गोमेज भी रहेंगी। विदेश मंत्रालय ने एक व्‍यक्‍तय में बताया कि यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। स्‍पेन के राष्‍ट्रपति की यह यात्रा 18 वर्षों के बाद हो रही है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति सांचेज बहुपक्षीय बैठकों से अलग कई बार मिल चुके हैं। इस यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति सांचेज प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता वडोदरा में फाइनल असेंबली लाइन प्लांट C295 विमान  का उद्घाटन करेंगे। यह विमानन क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल की मुख्‍य परियोजना है।  इसकी स्‍थापना एयरबस स्‍पेन के सहयोग से टाटा एडवांस्‍ट सिस्‍टम्‍स द्वारा की जा रही है। विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर भी राष्‍ट्रपति सांचेज से मुलाकात करेंगे। राष्‍ट्रपति सांचेज मुंबई का भी दौरा करेंगे, जहां वे व्‍यापार तथा उद्योगपतियों, विचार मंडलियों और फिल्‍म उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमार्श करेंगे। इस यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये जाने की संभावना है, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को बढावा मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है