लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
मावलंकर ने 1937 में अहमदाबाद से बम्बई विधान सभा सदस्य के रूप में अपनी विधायी यात्रा शुरू की और 1946 तक इसके अध्यक्ष रहे। बाद में उन्होंने छठी केंद्रीय विधान सभा की अध्यक्षता की। वर्ष 1952 में पहली लोकसभा के गठन के साथ, मई 1952 में उन्हें सर्वसम्मति से इसका अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने 27 फरवरी, 1956 को अपने निधन तक इस दायित्व को निभाया।