दिसम्बर 15, 2025 7:43 अपराह्न

printer

स्पर्श पहल: भारत-नेपाल में 31 लाख से अधिक रक्षा पेंशनभोगी जुड़े

पेंशन प्रशासन प्रणाली-रक्षा यानी स्पर्श पहल से नवंबर 2025 तक भारत और नेपाल में 31 लाख से अधिक रक्षा पेंशनभोगी जुड़े हैं। स्पर्श, डिजिटल इंडिया की एक प्रमुख पहल है, जो देश का पहला संपूर्ण डिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म ने 45 हजार से अधिक एजेंसियों द्वारा प्रबंधित प्रणाली को एकीकृत, पारदर्शी और जवाबदेह डिजिटल ढांचे में बदल दिया है। मंत्रालय ने कहा कि स्पर्श भारत की सबसे बड़ी एकीकृत पेंशन प्रणाली है।