छत्तीसगढ़ में नवगठित स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी-एसआईए नारायणपुर आईईडी विस्फोट की जांच करेगी। ये जांच एजेंसी के गठन के बाद उसकी पहली जांच होगी। गौरतलब है कि नारायणपुर जिले में बीते चौदह जून को हुए विस्फोट में आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए थे। टीम जल्द ही नारायणपुर के कुतुल-मोहंदी का दौरा करके घटनास्थल की जांच करेगी। साथ ही हादसे में घायल जवानों से पूछताछ भी की जाएगी।
Site Admin | जुलाई 3, 2024 8:53 अपराह्न
स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी-एसआईए नारायणपुर आईईडी विस्फोट की जांच करेगी