मार्च 17, 2025 7:59 पूर्वाह्न

printer

स्टुअर्ट यंग आज त्रिनिदाद और टोबैगो के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

स्टुअर्ट यंग, ​​आज सेंट एन्स में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। श्री यंग वर्तमान में ऊर्जा और ऊर्जा उद्योग मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे निवर्तमान प्रधानमंत्री डॉ. कीथ रोली का स्थान लेंगे। डॉ. कीथ रोली कल सिटी हॉल में पीपुल्स नेशनल मूवमेंट के विशेष सम्मेलन अंतिम बार सार्वजनिक रूप से शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए, डॉ. रोली ने कहा कि भले ही वे प्रधानमंत्री के रूप में काम नहीं करेंगे, लेकिन त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रति उनके समर्पण कोई कमी नहीं आएगी।

 

जनवरी की शुरुआत में, डॉ. रोली ने अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले पद से इस्तीफा देने की अपनी मंशा की घोषणा की और कुछ दिनों बाद मंत्री स्टुअर्ट यंग को अपना उत्तराधिकारी नामित किया।