सितम्बर 30, 2024 6:36 पूर्वाह्न

printer

स्टार्स परियोजना के अंतर्गत भोपाल में आज से राष्ट्रीय ज्ञान साझेदारी कार्यशाला आयोजित की जाएगी

भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय देश के विद्यालयों की स्थिति में सुधार के लिए विश्व बैंक की सहायता से शिक्षण-अध्ययन को सुदृढ़ करने और राज्यों के लिए परिणाम संबंधी स्टार्स परियोजना चला रहा है। इसके अंतर्गत भोपाल में आज से 2 दिन की राष्ट्रीय ज्ञान साझेदारी कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

 

मध्य प्रदेश विद्यालय शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने बताया कि राज्य के विद्यालय शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय कुमार इस कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।