जुलाई 26, 2025 12:30 अपराह्न

printer

स्‍क्‍वैश: भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र में विश्‍व जूनियर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्‍स का कांस्‍य जीतकर इतिहास रचा

स्‍क्‍वैश में, भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र में विश्‍व जूनियर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्‍स का कांस्‍य जीतकर इतिहास रच दिया है। वे इस प्रतियोगिता में पिछले 15 वर्ष में पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

 

 

उनसे पहले वर्ष 2010 में दीपिका पल्‍लीकल ने खिताब जीता था। सेमीफाइनल में अनाहत सिंह को मिस्र की नादिएन एल्हामामी ने मात दी।