स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ली गई कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुनः परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित किया जायेगा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा परीक्षा परिणाम अपरान्ह 4 बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा। इसे राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल पर देखा जा सकेगा। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। पॉचवीं एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन 3 से 8 जून के दौरान किया गया था।
इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।