जून 13, 2024 8:36 अपराह्न

printer

स्कूलों में महिला छात्रों के मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए कई सक्रिय उपायों की घोषणा

सरकार ने आज बोर्ड परीक्षाओं के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में महिला छात्रों के मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए कई सक्रिय उपायों की घोषणा की है। शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि परीक्षाओं के दौरान सैनिटरी उत्पादों और मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओं तक सीमित पहुंच के कारण लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानते हुए, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्कूलों के लिए एक दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान महिला छात्रों की सहायता के लिए स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को प्राथमिकता दिया गया है। दिशा-निर्देश में उल्लिखित प्रमुख पहलों में सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी पैड की उपलब्धता, मासिक धर्म की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक टॉयलेट ब्रेक प्रदान करना और छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा शैक्षिक कार्यक्रमों का कार्यान्वयन शामिल है।