जुलाई 9, 2024 9:27 अपराह्न

printer

स्कूलों में किए गए मरम्मत, जीर्णोद्धार और अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्यों की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष दो हजार बाईस-तेईस में स्कूलों में किए गए मरम्मत, जीर्णोद्धार और अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को जांच कर पंद्रह दिनों के भीतर लोक शिक्षण संचालनालय को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।