मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 27, 2024 2:28 अपराह्न

printer

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा 20 जून से आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में इस बार 32 खेल स्पर्धाएं और बैंड प्रतियोगिताएं होंगी

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा 20 जून से आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में इस बार 32 खेल स्पर्धाएं और बैंड प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें 11 से 19 साल के बच्चे शामिल होकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में सभी सरकारी स्कूलों तथा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता 20 जून से विद्यालय स्तर पर शुरू होगी जिसमें एथलेटिक्स, आर्चरी, फुटबॉल, कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल, हॉकी, चेस, क्रिकेट, बैडमिंटन, साइकिलिंग, जैसी  प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 47 हजार 508 खिलाड़ी  शामिल होंगे। इस वर्ष राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता की शुरुआत 2 सितंबर से शुरू होगी जो 5 नवंबर तक चलेगी। 20 जून से शुरू होने वाले प्रतियोगिता में जो बच्चे बेहतर करेंगे उन्हें राज्य स्तर पर चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला