सोलन जिला प्रशासन अतिक्रमण पर सख्त है। परवाणु शिमला फोरलेन पर रबौन में कुछ लोगो ने फोरलेन की जमीन पर फोरलेन बनने के बाद अतिक्रमण कर बहुमंजिला ईमारते खड़ी कर दी थी, जिसके बाद आज प्रशासन ने एसडीएम सोलन के आदेशो के बाद इस अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया व सभी को हिदायत दी की सरकारी जमीन में यदि कोई फोरलेन निर्माण होंने के अतिक्रमण करता है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा ने बताया कि एसडीएम के आदेशो के बाद पैमाईश के बाद पाया गया कि कुछ भवन सरकारी जमीन में बने है, जिसे आज जेसीबी की मदद से तोडा जा रहा है।