अप्रैल 16, 2024 5:20 अपराह्न

printer

सोलन की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का लगा हुआ है तांता

सोलन की अधिष्ठात्री देवी माता शूलिनी के मंदिर में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त दुर्गा अष्टमी के अवसर पर माता के अष्टम स्वरूप महागौरी की विधिवत पूजा अर्चना कर सभी की खुशहाली की कामना कर रहे है। वहीं सोलन स्थित शूलिनी मंदिर में भजन कीर्तन से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है। वहीं प्रशासन द्वारा व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाये जा रहे है।

माता शूलिनी के नाम से ही सोलन शहर का नाम पड़ा व यहां के लोगों पर माता शूलिनी की पूरी कृपा रहती है। माता शूलिनी को शूल नाशिनी यानि दुखों का संहार करने वाली माता भी कहा जाता है ये ही कारण है कि यहां पर दूर दूर से भक्त जन अपनी मुरदा लेकर पहुंचते है। इस दौरान भक्तों ने बताया कि माता रानी सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है।