सोमालिया के राजधानी मोगादिशु के हवाई अड्डे पर एक यात्री विमान तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर समुद्र तट पर जा गिरा। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि विमान से यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। विमान ने मोगादिशु के एडेन अब्दुल्ले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और उत्तरी शहर गल्कायो जा रहा था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
News On AIR | फ़रवरी 11, 2026 6:05 पूर्वाह्न
सोमालिया के राजधानी मोगादिशु के हवाई अड्डे पर विमान आपात लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला