दिसम्बर 29, 2024 8:59 पूर्वाह्न

printer

सोमवार को अपना अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग, स्पैडेक्स लॉन्च करने जा रहा है इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो कल अपना अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग, स्पैडेक्स लॉन्च करने जा रहा है। एक साक्षात्कार में अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष समापन पर इसरो का मिशन ऐतिहासिक रहेगा क्योंकि यह अंतरिक्ष में दो उपग्रहों को विलय करने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने का प्रयत्‍न करेगा।

 

 

उन्‍होंने कहा कि स्पैडेक्स मिशन अंतरिक्ष डॉकिंग में महारत हासिल करने में सक्षम देशों की विशेष श्रेणी में भारत के प्रवेश को निर्धारित करेगा। उन्होंने कहा इस कि पीएसएलवी रॉकेट, इस जटिल उपलब्धि को स्वदेशी तकनीक, ‘भारतीय डॉकिंग सिस्टम’ से लैस दो उपग्रहों को छोडेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला