अप्रैल 30, 2026 1:23 अपराह्न

printer

सोमनाथ मंदिर भारत के आत्मसम्मान और दृढ़ता का प्रतीक: पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के आत्मसम्मान, दृढ़ता और अदम्य भावना का प्रतीक है। श्री शेखावत ने आज नई दिल्ली में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पहल लोगों को भारत के अतीत और हार के बाद भी फिर से उठने की पूर्वजों की भावना से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के तहत लगभग एक हजार तीन सौ श्रद्धालुओं को लेकर एक विशेष रेलगाडी गुजरात के सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा सहित श्री शेखावत ने संयुक्त रूप से सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रेलगाडी को रवाना किया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के प्रति अटूट आस्था और भक्ति के एक हजार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला