लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत आज दो फाइनल मुकाबले खेलेगा। पुरुष सिंगल्स के फाइनल में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला हांगकांग के जेसन गुनावन से होगा। यह मैच दोपहर बाद तीन बजकर बीस मिनट पर शुरू होगा। उधर, महिला डबल्स के फाइनल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सामना जापान की काहो आसावा और मेई तनाबे की जोड़ी से होगा। यह मैच दिन में ढाई बजे से खेला जायेगा।
श्रीकांत ने कल रात सेमीफाइनल में भारत के ही मिथुन मंजूनाथ को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। महिला डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने सेमीफाइनल में मलेशिया की ओंग शिन यी और कारमेन टिंग की जोड़ी को 2-1 से हराया था।
हालाँकि, अन्य वर्गों में भारत का अभियान समाप्त हो गया। महिला सिगल्स में, शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा तुर्किये की चौथी वरीयता प्राप्त नेस्लिहान अरिन से हार गईं, जबकि तन्वी शर्मा जापान की हिना अकेची से हार का सामना करना पड़़ा। मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में, हरिहरन अम्साकारुनन और त्रिसा जॉली को इंडोनेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त देजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडाइन वर्दाना की जोड़ी ने हराया।