मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 25, 2025 10:15 पूर्वाह्न

printer

सैफ में भारत की शानदार सफलता: 4 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित 14 पदक जीते

भारत ने रांची में चौथे दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स महासंघ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप- सैफ खेलों में चार स्वर्ण, 6 रजत और तीन कांस्य सहित 14 पदक जीत लिए हैं। मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में कल खेलों की शानदार शुरुआत हुई। पुरुषों की पांच हजार मीटर दौड़ में, भारत के प्रिंस कुमार ने पहला स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका के वक्षण विक्नाराज को रजत पदक मिला वहीं नेपाल के मुकेश बहादुर पाल ने कांस्य पदक जीता।

   

महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में, संजना सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं सीमा ने रजत पदक हासिल किया।पुरुषों की गोला फेंक प्रतियोगिता में भारतीय टीम के ध्वज वाहक समरदीप सिंह ने 19 दशमलव पांच नौ मीटर तक गोला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया वही भारत के रवि कुमार ने रजत पदक जीता और श्रीलंका के मिथुनराज ने कांस्य पदक हासिल किया।

   

महिलाओं की गोला फेंक स्पर्धा में, भारत की दिनेश वी. स्वर्ण पदक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने 16 दशमलव एक चार मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जो श्रीलंका की अश्मिका केशन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। योगिता ने स्वर्ण पदक जीता और पूर्वा सावंत ने महिलाओं की ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता। चार गुणा चार सौ मीटर मिश्रित रिले दौड़ में भी भारतीय धावकों ने स्वर्ण पदक जीता।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला