नेपाल की राजधानी काठमांडू में,दक्षिण एशियाई फेडरेशन- सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में, भारत ने कल पाकिस्तान पर 5-2 से जीत दर्ज की। यह भारतीय कप्तान लोइटोंगबाम आशालता देवी का 100वां मैच था। मैच में, स्ट्राइकर नगांगोम बाला देवी ने अपना 50वां गोल किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे पहली भारतीय महिला फुटबॉलर हैं।
भारत का अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा। फाइनल 30 अक्तूबर को खेला जाएगा। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं। ग्रुप-बी में मेजबान नेपाल, भूटान, मॉलदीव और श्रीलंका शामिल हैं।