विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई का स्थगन सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के माध्यम से तय किया गया था। नीदरलैंड आधारित ब्रॉडकास्टर के साथ एक साक्षात्कार में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रबियो ने उनसे बात की थी।
वहीं अमरीकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। यह दोनों देशों के बीच संघर्ष के दौरान संपर्क करना स्वाभाविक सी बात है। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत ने उस समय हर देश, विशेषकर अमरीका को स्पष्ट कर दिया था कि यदि पाकिस्तान गोलीबारी रोकना चाहता है तो उसे यह बात भारत के सैन्य अधिकारियों को बतानी होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस महीने की दस तारीख को पाकिस्तान के हवाई अड्डों और हवाई रक्षा प्रणाली पर भारत की प्रतिक्रिया ने उनकी सेना को स्वीकार करने पर मजबूर किया कि दोनों देशों को एक-दूसरे पर गोलीबारी रोकनी चाहिए। डॉ. जयशंकर ने यह भी दोहराया कि यदि दिल्ली पर कोई हमला होता है जैसे कि पहलगाम आतंकवादी घटना हई थी तो वह अपना जवाब जरूर देगी।