सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों से हरेला पर्व पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। हरेला पर्व को लेकर देहरादून में पूर्व सैनिकों के साथ आयोजित बैठक में श्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के इस पारंपरिक पर्व को न केवल सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना है, बल्कि इसे हरियाली और पर्यावरण जागरूकता का सशक्त माध्यम बनाना है। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने 16 जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बार दो लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।
श्री जोशी ने कहा कि यह अभियान सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र सेवा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए जो सेवा दी है, अब वे उसी समर्पण के साथ प्रकृति की रक्षा के लिए भी आगे आ रहे हैं।