मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 8, 2025 1:28 अपराह्न

printer

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में उपनल के मुख्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड- उपनल के मुख्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका, फाइल प्रबंधन प्रणाली, शिकायत निवारण प्रक्रिया और सेवा प्रदाय की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से उपनल द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी भी ली। श्री जोशी ने कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान पूर्वक और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के उपनल के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को रोजगार से जोड़ने का जो उद्देश्य है, उसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जाना चाहिए।