मार्च 26, 2025 9:50 अपराह्न

printer

सैकड़ों फिलिस्तीनियों ने हमास के खिलाफ प्रदर्शन किया, इस्राइल के साथ युद्ध समाप्त करने की मांग की

सैंकड़ो फलीस्‍तीनियों ने उत्‍तरी गाजा में विरोध प्रदर्शन किया। वे हमास विरोधी नारे लगा रहे थे और इस्राइल के साथ जंग को समाप्‍त करने की मांग कर रहे थे।

स्‍थानीय मीडिया ने खबर दी है कि गाजा पट्टी के उत्‍तरी हिस्‍से में स्थित इंडोनेशिया अस्‍पताल के सामने यह विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ प्रदर्शनकारियों को युद्ध रोको जैसे नारे लिखे बैनर लिए हुए देखा गया।

गाजा पट्टी 17 महीने के युद्ध में बर्बाद हो गई है। हमास पर बंधकों को रिहा करने का दबाव बनाने के लिए इस महीने की दो तारीख को इस्राइल द्वारा सहायता बंद किए जाने के साथ मानवीय स्थिति बदतर हो चुकी है।