अक्टूबर 12, 2025 11:13 पूर्वाह्न

printer

सेशेल्स में विपक्षी नेता पैट्रिक हर्मिने ने जीता राष्ट्रपति चुनाव

सेशेल्स के विपक्षी नेता पैट्रिक हर्मिने ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने निवर्तमान राष्ट्रपति वावेल रामकलावन को रन-ऑफ मतदान में मात दी। श्री हर्मिने को 52.7 प्रतिशत से अधिक मत मिले जबकि रामकलावन को 47.3 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।
 
 
श्री हर्मिने यूनाइटेड सेशेल्स पार्टी के उम्मीदवार थे जो चार दशकों तक सत्ता में रहने के बाद वर्ष 2020 में चुनाव हारे थे। श्री हर्मिने को जादू-टोने का पक्षधर होने के आरोप में 2023 में गिरफ्तार किया गया था। वे 2007 से 2016 तक संसद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला