फ़रवरी 9, 2026 1:06 अपराह्न

printer

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक एरमीनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक एरमीनी ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी अमर विरासत और सार्वभौमिक आदर्शों को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि महात्मा गांधी के अमर सिद्धांत भारत-सेशेल्स साझेदारी को निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।