फ़रवरी 8, 2026 4:48 अपराह्न

printer

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आईजीआई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी चेन्नई और मुंबई में सफल बैठकों के बाद नई दिल्ली आ गए हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि इससे पहले सेशेल्स के राष्ट्रपति ने चेन्नई और मुंबई में शासन, उद्योग, तटीय प्रबंधन और स्वास्थ्य क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख हितधारकों से मुलाकात की।

राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की पांच दिन की सरकारी यात्रा भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित की गई है। सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है और देश के विजन ‘महासागर’ तथा ग्‍लोबल साउथ के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला