सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी आज चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाक़ात करेंगे। श्री हर्मिनी कल भारत की यात्रा पर चेन्नई पहुंचे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती के अवसर पर हो रही है। पांच दिन की यात्रा के दौरान, श्री हर्मिनी मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवरात से भी मिलेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी वार्ता करेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 6, 2026 10:42 पूर्वाह्न
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी आज चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि से करेंगे मुलाक़ात