फ़रवरी 2, 2026 8:01 अपराह्न

printer

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी 5 से 10 फरवरी तक भारत यात्रा पर

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी 5 से 10 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। पिछले वर्ष अक्टूबर में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह उनका पहला भारत दौरा होगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। श्री पैट्रिक हर्मिनी नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा पारस्परिक हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे चेन्नई और मुंबई भी जाएंगे, जहां पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।