फ़रवरी 5, 2026 12:43 अपराह्न

printer

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पांच दिवसीय भारत दौरे पर चेन्नई पहुंचे

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पांच दिन के भारत दौरे पर चेन्नई में हैं। आज वे एस.आई.एम.एस. अस्पताल और बालाजी डेंटल अस्पताल का दौरा करेंगे राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी हैं। वे कल राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात करेंगे। सात तारीख को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने के लिए वे मुंबई रवाना होंगे। द्विपक्षीय वार्ता के लिए वे दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का यह पांच दिवसीय आधिकारिक दौरा भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती के अवसर पर हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला