दिसम्बर 14, 2024 8:24 अपराह्न

printer

सेवा, समर्पण और सौहार्द्र हमारी भारतीय संस्‍कृति के मूल्‍य हैं- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सेवा, समर्पण और सौहार्द्र हमारी भारतीय संस्‍कृति के मूल्‍य हैं, जो हमारे समाज को परिभाषित करते हैं तथा हमारी पहचान से जुड़े हैं। श्री सिंह ने दिल्‍ली में एक निजी समारोह में कहा कि धर्म में सेवा सबसे बड़ी है और कोई भी धर्म सेवा से बड़ा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि समाज और राष्‍ट्र को जीवन का समर्पण सदैव भारतीय इतिहास और संस्‍कृति का हिस्‍सा रहा है। इसे गर्व और संतोष के साथ देखा जाता है। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि सेवा से चरित्र और राष्‍ट्र निर्माण होता है।