फ़रवरी 11, 2026 7:31 अपराह्न

printer

सेवारत अधिकारियों को सरकारी आवास आवंटित करने के लिए परिवार की परिभाषा के विस्तार को मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेवारत अधिकारियों को सरकारी आवास आवंटित करने के लिए परिवार की परिभाषा के विस्तार को मंजूरी दे दी है। संशोधित परिभाषा में पति/पत्नी और आश्रित बच्चों या सौतेले बच्चों के मौजूदा दायरे के अतिरिक्त माता-पिता, आश्रित भाई-बहन और कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इस विस्तारित परिभाषा से सभी सेवारत अधिकारियों को लाभ होने की उम्मीद है। इनमें अपने माता-पिता के साथ रहने वाली अविवाहित महिला अधिकारी भी शामिल हैं। श्री सिंह ने कहा कि यह निर्णय माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।