जनवरी 23, 2026 9:34 अपराह्न

printer

सेल इंडिया नौकायन प्रतियोगिता 2026 मुंबई में शुरू

सेल इंडिया नौकायन प्रतियोगिता 2026 मुंबई में शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता के परिणाम जापान में इस वर्ष एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई में मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच नाविकों ने 10 से 12 समुद्री मील की रफ्तार से बहने वाली और 14 समुद्री मील तक के झोंकों वाली हवा के अनुकूल खुद को जल्दी ढाल लिया। विष्णु सरवनन ने आई.एल.सी.ए 7 रेस में संयमित और प्रभावशाली प्रदर्शन से अपनी धाक जमाई, वहीं उमा चौहान और सुधांशु शेखर ने 470 क्लास फ्लीट में नियंत्रण और निरंतरता का प्रदर्शन किया।