मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 21, 2024 7:30 अपराह्न

printer

सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार

हिमाचल प्रदेश मे सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी शिमला के ढली स्थित फल मंडी में जिला शिमला के करसोग और ऊपरी शिमला ठियोग, मतियाना , चौपाल इत्यादि क्षेत्रों से टाइडमेन, स्पर , गाला, जेड 1 व रॉयल सहित अर्ली किस्म का सेब मंडी में पहुंच रहा है। मंडी में फ़सल के अच्छे दाम मिलने से बाग़वानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है हालांकि महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में बारिश ने मचाई तबाही का असर भी सेब को छोड़कर अन्य फलो के दामों पर देखने को मिल रहा है।
 
फल मंडी ढली के आढ़ती ज्ञान चंद ने बताया कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों से तीन चार किस्मों वाले सेब मंडी में पहुँच रहे है। बाग़वानों को उनकी फ़सल की गुणवता के अनुसार दाम मिल रहे है। टाइड मेन किस्म का सेब 1000 से 1500 तक, रॉयल 1500 से 2500 तक और अरली किस्म का बॉक्स 3000 रु तक बिक रहा है। सेब सीजन अभी अपने शुरआती दौर में है लेकिन जिन फसलों का सीजन पहले से शुरू हो चूका है जिसमें मुख्य रूप से नाशपाती शामिल है उनके दामों में महाराष्ट्र सहित देश के अन्य हिस्सों में हो रही भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में नाशपाती के दामों में 500 से 1000 रु तक गिरावट आई है।