मार्च 8, 2025 6:56 अपराह्न

printer

सेना, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में मातृशक्ति द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की मातृशक्ति के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट को संबोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि आज भारत की मातृशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में मातृशक्ति द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।  

 

 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गये कर्यों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग 11 वर्षों में देशभर में 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन बैंक खाते खोले गए। देश में लखपति दीदी योजना के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प पूरा करने के साथ ही 30 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन देकर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

 

महिला सशक्तिकरण के लिए देश की संसद ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण देने का कानून पास किया है।