फ़रवरी 25, 2026 12:21 अपराह्न

printer

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी राष्ट्रीय समर स्मारक में भारत रणभूमि दर्शन-डी 2 डी अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक में भारत रणभूमि दर्शन-डी 2 डी अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए। 3 फरवरी को द्वारका से शुरू हुई तीन हजार 3, 400 किलोमीटर की 22 दिवसीय इस यात्रा का नेतृत्व भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और सीमा सुरक्षा बल ने किया। इसमें गुजरात और राजस्थान के युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राष्ट्र की समृद्ध सैन्य विरासत को रेखांकित किया गया।