फ़रवरी 14, 2026 8:10 अपराह्न

printer

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 फरवरी को चार दिन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 फरवरी को चार दिन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करना तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते तालमेल को सुदृढ़ करना है।

सेना प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, पेशेवर आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण सहित सैन्य गतिविधियों में वृद्धि करना है। जनरल द्विवेदी ऑस्ट्रेलियाई रक्षा महाविद्यालय के कमांडर से भी बातचीत करेंगे तथा ऑस्ट्रेलियाई कमान और स्टाफ महाविद्यालय में अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला