अक्टूबर 14, 2024 1:07 अपराह्न

printer

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारत-जापान रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए चार दिवसीय जापान यात्रा पर

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर जापान रवाना हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना और सहयोग के नए रास्ते तलाशना है। सेना प्रमुख द्विवेदी इचिगया, जापान में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से मिलेंगे। चर्चा का उद्देश्य भारत और जापान के बीच मजबूत सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। सेना प्रमुख इचिगया में रक्षा मंत्रालय में स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे और उन्हें जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला