केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज सेना की 128वीं इंफेट्री बटालियन और पारिस्थितिकी कार्यबल को एक घंटे में पांच लाख पौधारोपण का विश्व किर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि सेना ने कल जैसलमेर में चलाए गए विशेष पौधारोपण अभियान में लगभग 5 लाख 20 हज़ार पौधे लगाए।
उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी की एक पेड़ मां के नाम पहल तथा सेना की भागीदारी और जिम्मेदारी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देशय स्थानीय लोगों के बीच पर्यावरण संऱक्षण के महत्व को रेखांकित करना और जागरुकता बढ़ाना है। श्री यादव ने भारतीय सेना, वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल, पुलिस और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों तथा इससे जुड़े अन्य हितधारकों को इस अभियान में भागीदारी करने के लिए बधाई दी।