सेना और रेलवे ने अग्निवीरों और सेना कर्मियों की सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अवसरों के लिए एक सहयोग ढांचे की शुरूआत की है। भारतीय सेना के अपर लोक सूचना महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस पहल का उद्देश्य रेलवे में रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए एक उत्तरदायी सहायता तंत्र स्थापित करना है। यह ढांचा पूर्व सैनिकों को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
News On AIR | फ़रवरी 25, 2026 11:26 पूर्वाह्न
सेना और रेलवे ने अग्निवीरों और सेना कर्मियों की सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अवसरों के लिए एक सहयोग ढांचे की शुरूआत की