सेना और एचडीएफसी बैंक ने सैन्यकर्मियों को बैंकिंग सेवाएं और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के लिए अपने समझौता ज्ञापन को 2029 तक के लिए नवीनीकृत किया है। यह मुआवजा भारतीय सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में दिया जाता है। 3 वर्ष के इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत अग्निवीर और पेंशन प्राप्त कर रहे सभी सेवारत कर्मियों को एक करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और एक करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।
Site Admin | जनवरी 8, 2026 12:58 अपराह्न
सेना और एचडीएफसी बैंक ने बैंकिंग सेवाओं व व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के लिए समझौता ज्ञापन को 2029 तक बढ़ाया