मई 8, 2026 5:01 अपराह्न

printer

सेंसेक्स 516 और निफ्टी 151 अंक गिरकर बंद हुए

देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में 0.6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। अमरीका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में तेजी के कारण निवेशकों का विश्वास डगमगाता नजर आया। सेंसेक्स 516 अंक गिरकर 77,328 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 151 अंक लुढ़ककर 24,176 पर आ गया। विस्तृत शेयर बाजार का रुख मिला-जुला रहा। मिडकैप-100 में 0.1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप-100 में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

   

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में सबसे पहला नाम एस.बी.आई साढ़े छह प्रतिशत से अधिक, वहीं एच.डी.एफ.सी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लगभग 2 प्रतिशत गिरे। उधर दूसरी ओर, अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयरों में टाइटन लगभग 5 प्रतिशत, एशियन पेंट्स लगभग 3 प्रतिशत और अदानी पोर्ट्स के शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक बढ़े।