ताइवान के राष्ट्रपति विलियम लाई ने सेंट्रल ताइपे में हुए एक जानलेवा चाकू हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा की है। इस हमले में तीन लोग मारे गए और ग्यारह घायल हो गए थे।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के बाद, श्री लाई ने कहा कि सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक इलाकों में ज़्यादा अधिकारी और रैपिड-रिस्पॉन्स यूनिट तैनात किए जाएंगे। उन्होने सार्वजनिक सुरक्षा पर केंद्र और स्थानीय सरकारों के बीच बेहतर तालमेल की ज़रूरत पर बल दिया। यह हमला ताइपे मेन स्टेशन और झोंगशान इलाके के पास हुआ।