सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रतापपुर में जंगली हाथियों के दल से बिछड़े दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने आत्मानंद स्कूल परिसर के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस दौरान प्रतापपुर के रिहायशी इलाकों की सड़कों पर हाथी घूमते हुए नजर आए। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम द्वारा पूरी रात निगरानी की गई। इसके बाद वन विभाग ने बड़ी मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
Site Admin | जुलाई 15, 2024 7:34 अपराह्न
सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रतापपुर में जंगली हाथियों के दल से बिछड़े दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है