हरियाणा के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने की दुर्घटना के संबंध में सूरजकुंड थाने में मनोरंजन कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मोहम्मद शाकिर और एक अन्य आरोपी नितेश को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
इस दुर्घटना में लगभग 12 लोग घायल हो गए थे और घायलों को बचाने के प्रयास में पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मृत्यु हो गई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दुर्घटना की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच करने के लिए पुलिस उपायुक्त-अपराध की निगरानी में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है।