जनवरी 29, 2026 8:29 अपराह्न

printer

सूरजकुंड मेला के लिए डीटीसी चलायेगा विशेष बस सेवा

31 जनवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड मेला के लिए दिल्‍ली परिवहन निगम-डीटीसी द्वारा विशेष बस सेवा चलाई जाएगी। दिल्‍ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत डीटीसी बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन से लेकर सूरजकुंड मेला ग्राउंड के बीच लगभग 4 किलोमीटर के मार्ग पर दो इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इस बस मार्ग से मेट्रो से आने वाले यात्रियों को अंतिम मील कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि ये पर्यावरण के अनुकूल बसें मेले के दौरान भीड़ कम करने में मदद करेंगी और सतत गतिशीलता को भी बढ़ावा देंगी।