अंतर्राष्ट्रीय विस्थापन संगठन-आईओएम ने कहा है कि सूडान में जारी संघर्ष की शुरुआत के बाद से अब तक एक करोड़ 40 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं।
आईओएम के महानिदेशक एमी पोप ने एक बयान में कहा कि सूडान में एक करोड़ से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। इस वर्ष सितंबर से इन लोगों की संख्या दो लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि 31 लाख लोग लड़ाई से बचने के लिए सीमा पार कर गए हैं। कुल मिलाकर, सूडान की लगभग 30 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई है। उन्होंने बताया कि सूडान में अब लगभग ढाई करोड़ लोगों को सहायता की आवश्यकता है।
अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच चल रहे घातक संघर्ष से सूडान बुरी तरह तबाह हो गया है।